BREAKING
• punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं • नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी • क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं • राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे • 'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश • young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

चंडीगढ़

सीटीयू की बसों पर भी अब कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

यात्री को बस के पहुंचने की सही टाइमिंग भी मिलेगी

06 अक्टूबर, 2021 02:27 PM
सीटीयू के पास इस समय 358 बसों का बेड़ा है।

इसहफ्ते न्यूज. चंडीगढ़

इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे यात्री को वहां लगी स्क्रीन पर यह नजर आएगा कि जिस बस की वह प्रतीक्षा कर रहा है, वह अभी कहां है। इसके लिए सभी बस क्यू शेल्टर में डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई हैं। इस स्क्रीन पर बस से जुड़ी सभी जानकारी यात्री को मिलती रहेगी।

चंडीगढ़ और आसपास के शहरों के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग यानी सीटीयू आवागमन का सबसे बेहतरीन साधन है। मोहाली, पंचकूला, डेराबस्सी, खरड़, जीरकपुर, कालका, पिंजौर आदि इलाकों से रोजाना हजारों लोग चंडीगढ़ विभिन्न कार्यों से आते हैं। इन लोगों को सीटीयू की बसें ही उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं। सीटीयू के पास इस समय 358 बसों का बेड़ा है। ट्राईसिटी में सीटीयू बसों का आवागमन पहले से बेहतर है, लेकिन खुद का कायाकल्प करने में जुटे ट्रांसपोर्ट विभाग ने अब अपनी सेवाओं को और बेहतर करने का इरादा बनाया है।

हाईटेक हुआ सीटीयू
चंडीगढ़ में इस समय विभिन्न बस स्टॉपेज पर स्क्रीन लगी हैं, जिन पर सीटीयू की बसों के आने और जाने का समय डिस्प्ले हो रहा है, इसे आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने हाईटेक सिस्टम को अपनाया है। इसके तहत बस अड्डे से कितने बसें रूट पर बसें निकली का हिसाब रखा जाएगा वहीं उनकी रियल टाइम लोकेशन की भी तकनीकी रिपोर्ट उपलब्ध रहेगी। रेलवे सिस्टम की भांति इस दौरान यह मालूम होता रहेगा कि बस कहां पहुंची है और अगले बस स्टॉप पर कब तक पहुंच रही है।

इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत होगा ऐसा
इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे यात्री को वहां लगी स्क्रीन पर यह नजर आएगा कि जिस बस की वह प्रतीक्षा कर रहा है, वह अभी कहां है। इसके लिए सभी बस क्यू शेल्टर में डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई हैं। इस स्क्रीन पर बस से जुड़ी सभी जानकारी यात्री को मिलती रहेगी। यह स्क्रीन आईएसबीटी-43 पर बनाए गए कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़ी हैं।

अगस्त में शुरू हुआ कमांड कंट्रोल सेंटर
चंडीगढ़ में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए अगस्त में शुरू हुए कमांड कंट्रोल सेंटर का चंडीगढ़ प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने जायजा लिया है, इनमें उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ और गृह एवं परिवहन सचिव नितिन यादव शामिल थे। ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों ने कमांड कंट्रोल सेंटर की वर्किंग और फीचर्स की पूरी जानकारी दी। अब यात्रियों को एक और सुविधा मिलेगी, वे स्मार्ट कार्ड की मदद से किराये की पेमेंट कर सकेंगे। इस कार्ड से कन्सेशन रेट पर टिकट हो जाएगी। यह कार्ड दोनों आईएसबीटी पर बनवाया जा सकता है। आईएसबीटी-17, 43 पर बने कस्टमर सर्विस प्वाइंट और संपर्क सेंटर से रिचार्ज टॉप अप कराया जा सकेगा।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

क्या सच में चंडीगढ़ को जरूरत है एक राज्यसभा सीट की

क्या सच में चंडीगढ़ को जरूरत है एक राज्यसभा सीट की

चंडीगढ़ को अंधेरे में डुबाेने का जिम्मेदार कौन?

चंडीगढ़ को अंधेरे में डुबाेने का जिम्मेदार कौन?

स्टार्टअप को मिलेगी ग्रोथ, चंडीगढ़ प्रशासन की होगी अपनी पॉलिसी

स्टार्टअप को मिलेगी ग्रोथ, चंडीगढ़ प्रशासन की होगी अपनी पॉलिसी

चंडीगढ़ निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर बनीं मेयर

चंडीगढ़ निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर बनीं मेयर

'ब्रांड बबला' के पाला बदल से भाजपा को पंजाब में होगा फायदा!

'ब्रांड बबला' के पाला बदल से भाजपा को पंजाब में होगा फायदा!

बदलाव के लिए वोट करने वाली चंडीगढ़ की जनता चाहती क्या है?

बदलाव के लिए वोट करने वाली चंडीगढ़ की जनता चाहती क्या है?

सिटी ब्यूटीफुल अब महज कागजों में या फिर होर्डिंग्स पर ही ब्यूटीफुल रह गया है ?

सिटी ब्यूटीफुल अब महज कागजों में या फिर होर्डिंग्स पर ही ब्यूटीफुल रह गया है ?

निगम चुनाव के लिए चंडीगढ़ तैयार, 26 नहीं अब 35 वार्डों में मोर्चाबंदी

निगम चुनाव के लिए चंडीगढ़ तैयार, 26 नहीं अब 35 वार्डों में मोर्चाबंदी

चंडीगढ़ के क्लबों, पब, बार में हुक्के के सेवन पर पूरी तरह लगेगा प्रतिबंध

चंडीगढ़ के क्लबों, पब, बार में हुक्के के सेवन पर पूरी तरह लगेगा प्रतिबंध

पीजीआई चंडीगढ़ में ओपीडी खुली, अब डॉक्टरों से सीधे मिलना आसान

पीजीआई चंडीगढ़ में ओपीडी खुली, अब डॉक्टरों से सीधे मिलना आसान