BREAKING
young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता Haryana cabinet meeting : सरकार ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी परिवर्तन के 12 वर्ष : प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ब्योरा, बीते 12 वर्षों में देश ने वि​भिन्न क्षेत्रों में कितनी की है प्रगति   'रक्षा शक्ति' विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी : PM नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के रक्षा बजट पर अमेरिकी रिपोर्ट में उठे सवालों का जवाब जनता को ही मांगना चा​हिए कांग्रेस को इस समय खुद को 'पीजीआई' पहुंचने से रोकने की जरूरत है, 'घर' पर ही चिकित्सा कर ले गनीमत होगी

हरियाणा

Haryana cabinet meeting : सरकार ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

राज्य में चल रहे और नए खुलने वाले निजी कोचिंग संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के लिए अनुकूल माहौल करना है सुनिश्चित

16 अगस्त, 2026 01:06 PM

CM NAYAB SAINI : चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण और विनियमन) नियम, 2026' के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य राज्य में निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और कामकाज के लिए एक संरचित नियामक ढांचा प्रदान करना है।

 

ये नियम 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम, 2024' के तहत बनाए गए हैं, जो उच्चतर अध्ययन, नौकरियों, पेशेवर पाठ्यक्रमों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग देने वाले निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और विनियमन का प्रावधान करेंगे। यह एक्ट भारत सरकार द्वारा जनवरी 2024 में जारी की गई गाइडलाइन के अनुरुप हैं।

 

कोचिंग सेंटर के लिए पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण

स्वीकृत ढांचे के तहत प्रत्येक मौजूदा निजी कोचिंग संस्थान के साथ-साथ नया कोचिंग सेंटर खोलने की इच्छा रखने वाले किसी भी संस्थान को नामित पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। पंजीकरण के  लिए 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से देय होगा। संबंधित प्राधिकरण 30 दिनों के भीतर आवेदनों की जांच करेगा और आवेदन सभी प्रकार से पूर्ण पाए जाने पर, तीन साल के लिए वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करेगा।

 

पंजीकरण के नवीनीकरण का भी प्रावधान

नियमों में पंजीकरण के नवीनीकरण का भी प्रावधान है। निजी कोचिंग संस्थान को अपने पंजीकरण प्रमाण-पत्र की समाप्ति से कम से कम एक महीने पहले 5,000 रुपये के नवीनीकरण शुल्क के साथ नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच और त्रुटियों को दूर करने (यदि कोई हो) के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर नवीनीकरण प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। नियामक ढांचा कोचिंग संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही पर केंद्रित है। पंजीकृत संस्थानों को निर्धारित रिकॉर्ड बनाए रखने और संबंधित प्राधिकरण को सालाना जानकारी प्रस्तुत करने के अलावा, अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपेक्षित जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होगा।

 

कोचिंग संस्थानों को देनी होगी इसकी जानकारी

आवेदन ढांचे के तहत कोचिंग संस्थानों को अपने पाठ्यक्रमों और पाठ्यक्रम-सामग्री और शुल्क संरचना, कक्षाओं की संख्या और क्षमता, प्रति बैच अधिकतम छात्रों की संख्या, शिक्षण, परामर्शदाता (काउंसलिंग) और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की योग्यता व बायोडाटा, और छात्रों की संख्या के अनुपात में कोचिंग क्षेत्र के विवरण से संबंधित व्यापक जानकारी प्रदान करना आवश्यक है।

नियमों में छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया गया है। निर्धारित जानकारी में फर्नीचर, पर्याप्त रोशनी, पीने योग्य पानी, पुरुष और महिला छात्रों के लिए अलग शौचालय और अग्नि-सुरक्षा उपायों जैसी सुविधाओं के अलावा चिकित्सा सहायता या प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट-एड), पार्किंग, पुस्तकालय या वाचनालय, वाई-फाई, स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर प्रयोगशाला, छात्रावास और कैंटीन सुविधाएं शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में नायब सरकार के समक्ष है सीमित समय मेें ज्यादा कार्य करनेे की चुनौती

हरियाणा में नायब सरकार के समक्ष है सीमित समय मेें ज्यादा कार्य करनेे की चुनौती

372 आईओ सस्पेंड कर गृहमंत्री विज ने दिया संदेश- उन्हें यूं ही नहीं कहा जाता सियासत का गब्बर

372 आईओ सस्पेंड कर गृहमंत्री विज ने दिया संदेश- उन्हें यूं ही नहीं कहा जाता सियासत का गब्बर

कुरुक्षेत्र में माँ भद्रकाली जी को भव्य चाँदी दरबार अर्पण कर शोभायात्रा से शुरू हुआ

कुरुक्षेत्र में माँ भद्रकाली जी को भव्य चाँदी दरबार अर्पण कर शोभायात्रा से शुरू हुआ "शक्ति महोत्सव"

हिंदी का बढ़ाया सम्मान, पीएनबी की पंचकूला ब्रांच को मिली लाला लाजपत राय शील्ड

हिंदी का बढ़ाया सम्मान, पीएनबी की पंचकूला ब्रांच को मिली लाला लाजपत राय शील्ड

मंदिरों का गांव मोई हुड्डा तरसा विकास को, राजनीतिक उपेक्षा से ग्रामीण परेशान, पूछ रहेे-हमारे अच्छे दिन कब आएंगे?

मंदिरों का गांव मोई हुड्डा तरसा विकास को, राजनीतिक उपेक्षा से ग्रामीण परेशान, पूछ रहेे-हमारे अच्छे दिन कब आएंगे?

हरियाणा पुलिस हुई और मजबूत, दीक्षांत समारोह में मिले 515 नये कमांडो

हरियाणा पुलिस हुई और मजबूत, दीक्षांत समारोह में मिले 515 नये कमांडो

हरियाणा में परिवारों के बीच जमीन के झगड़े निपटाने के लिए बनेगा नया कानून

हरियाणा में परिवारों के बीच जमीन के झगड़े निपटाने के लिए बनेगा नया कानून

गोहाना ब्लॉक समिति चुनाव : वार्ड 18 से उम्मीदवार नवीन कुमार दलाल का दावा- मिल रहा भरपूर समर्थन, जीत पक्की

गोहाना ब्लॉक समिति चुनाव : वार्ड 18 से उम्मीदवार नवीन कुमार दलाल का दावा- मिल रहा भरपूर समर्थन, जीत पक्की

राज्यपाल के अभिभाषण में दिखी हरियाणा के विकास की रफ्तार

राज्यपाल के अभिभाषण में दिखी हरियाणा के विकास की रफ्तार

किसानों पर दर्ज केस वापस लेना गठबंधन को पहुंचाएगा फायदा !

किसानों पर दर्ज केस वापस लेना गठबंधन को पहुंचाएगा फायदा !