BREAKING
• कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे दिवाली की तुलना ईद से करके किसे खुश कर रहे हैं, यह देश देख रहा है • punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं • नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी • क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं • राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे • 'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश

फीचर

रामजी की टोली की यात्रा को हुआ एक साल, 51वें मंगलवार को बलटाना में संकीर्तन

टोली का 50वां मंगलवार सनातन मंदिर लौहगढ़ जीरकपुर में आयोजित किया गया

19 अक्टूबर, 2023 12:54 PM
रामजी की टोली संकीर्तन करते हुए।

इसहफ्ते न्यूज/ जीरकपुर

Ram ji ki toli : एक वर्ष पहले सामाजिक और धार्मिक जागृति की जो मुहिम कुछ महिलाओं ने शुरू की थी, वह आज जनआंदोलन बन चुकी है। 18 अक्तूबर 2022 को एक विचार सामने आया था कि प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के पूजन-ध्यान के माध्यम से समाज के लोगों को शुभत्व के लिए प्रेरित किया जाए। इसके बाद से यह यात्रा निरंतर जारी है। इस जनजागृति मुहिम को रामजी की टोली का नाम दिया गया था। इसकी प्रेरक गीता अम्बष्टा बताती हैं कि हमने 108 मंगलवार के संकल्प के साथ इसका प्रारंभ किया था।

 

गीता अम्बष्टा ने बताया कि रामजी की टोली ने 17 अक्तूबर को 51वां मंगलवार पूरा कर लिया है। इस दौरान प्राचीन शिव मंदिर, मेन मार्केट बलटाना में हनुमान चालीसा पाठ व कीर्तन किया गया। इसमें सोनम बहुगुणा, नीरू वधवा, रेशमा रानी, शशि शर्मा, पवन नाहर, रेणु शर्मा, शारदा एवं अन्य महिलाएं शामिल हुईं। इससे पहले रामजी की टोली का 50वां मंगलवार सनातन मंदिर लौहगढ़ जीरकपुर में आयोजित किया गया।

 

गौरतलब है कि रामजी की टोली की सभी बहनों का पहनावा भी अलग होता है, जोकि राम नाम की पटका गले में धारण करती हैं। गीता अम्बष्टा कहती हैं, हनुमान चालीसा के पाठ की इस मुहिम के दौरान एक बार चंद्रग्रहण और एक बार सूर्यग्रहण में मंदिरों के बंद होने की वजह से आयोजन नहीं हो पाया, वरना हर मंगलवार को अलग-अलग मंदिरों और सोसायटी में जाकर इस मुहिम को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए कहा कि आज समाज में तमाम बुराइयां व्याप्त हैं। अपराध बढ़ रहा है और मानव दुखों से घिरा हुआ है। ऐसे में भगवान का नाम और उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए जीवन का निर्वाह ही इन दुखों से बाहर निकलने का जरिया है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अनुग्रह किया कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों का हिस्सा बने और नैतिक गुणों को अपने जीवन में उतारें।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

रामजी की टोली की आध्यात्मिक यात्रा के 41 मंगलवार हुए पूरे, संगोष्ठी में धर्म पर हुई व्यापक चर्चा

रामजी की टोली की आध्यात्मिक यात्रा के 41 मंगलवार हुए पूरे, संगोष्ठी में धर्म पर हुई व्यापक चर्चा

साइकिल पर डिलीवरी करते देख पसीजा दिल, ट्विटर पर क्राउड फंडिंग से पैसे जुटा दिलाई नई बाइक

साइकिल पर डिलीवरी करते देख पसीजा दिल, ट्विटर पर क्राउड फंडिंग से पैसे जुटा दिलाई नई बाइक

ग्रेट इंडियन सर्कस का एक रंगीला हूं। हंसाता हूं, रुलाता हूं...

ग्रेट इंडियन सर्कस का एक रंगीला हूं। हंसाता हूं, रुलाता हूं...

शांति और प्रेम की पाठशाला का नाम है ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय

शांति और प्रेम की पाठशाला का नाम है ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय

अंग्रेजी की प्राध्यापिका कमलेश, जो साहित्य में पिरो रहीं हरियाणवी संस्कृति, संस्कार

अंग्रेजी की प्राध्यापिका कमलेश, जो साहित्य में पिरो रहीं हरियाणवी संस्कृति, संस्कार

फटे-पुराने जूते गांठ रहा है वो भी मैं हूं....वो जो........ घर-घर धूप की चांदी बांट रहा

फटे-पुराने जूते गांठ रहा है वो भी मैं हूं....वो जो........ घर-घर धूप की चांदी बांट रहा

आखिर भारतीय समाज क्यों बंट गया अलग-अलग जातियों में

आखिर भारतीय समाज क्यों बंट गया अलग-अलग जातियों में

उस समय बच्चों के पैर ऐसे चलते थे कि उन्हें पकड़ कर घर में बैठाना पड़ता था

उस समय बच्चों के पैर ऐसे चलते थे कि उन्हें पकड़ कर घर में बैठाना पड़ता था