BREAKING
• punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं • नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी • क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं • राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे • 'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश • young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

पंजाब

गोबिंद सागर झील में डूब कर पंजाब के 7 युवकों की मौत, दो थे सगे भाई

बाबा बालक नाथ के दर्शनों को जा रहे थे, रास्ते में नहाने उतर गए झील में

02 अगस्त, 2022 12:26 AM
गोबिंद सागर झील के किनारे पर मृतक युवाओं के शव। फोटो सोशल मीडिया

ऊना: जिला ऊना के गोविंद सागर झील स्थित अंदरोली में पंजाब के सात युवकों के डूबने से सोमवार को मौत हो गई। कुल 11 युवकों का समूह बाबा बालक नाथ के लिए माथा टेकने के लिए जा रहा था कि समूह के सात युवक नहाते समय झील में समा गए। डूबे युवक बनूर मोहाली पंजाब से हैं। बताया गया है कि सातों में से एक जब डूब रहा था तो एक-एक करके बाकी भी झील में कूदते गए और जान गंवा बैठे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। 

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने डूबे हुए युवकों को बाहर निकालने के लिए पंजाब से गोताखोर बुलाए गए। डूबे हुए युवक 16 से 35 वर्ष के बीच आयु के हैं। मौका पर स्थिति काफी मार्मिक बनी हुई है। डूबने वालों में दो सगे भाई थे। मृतकों की पहचान पवन कुमार(35) पुत्र सुरजीत, रमन कुमार(19) व लव सिंह(17) पुत्र लालचंद, आरुष कुमार(14) पुत्र रमेश कुमार, विशाल कुमार(18) पुत्र राजू व शिवा(16) पुत्र अवतार सभी निवासी बनूड़ मोहाली पंजाब के रूप में हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं शवों को झील से निकालने के लिए बीबीएमबी नंगल की टीम मौका पर पहुंची।। जिसमें शामिल गोताखोर भूपिंदर राणा ने एक-एक करके सभी सात युवकों के शवों को बाहर निकाला। भुपिंदर राणा ने कहा कि युवकों के शव करीब 60 फ़ीट गहराई में फंसे हुए थे।

वहीं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिले के अन्दरोली में गोबिंद सागर झील में सात लोगों के डूबने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। सभी डूबने वाले लोगों के शव गोताखोरों द्वारा निकाल लिए गए हैं।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। एसपी अर्जित सिंह ने कहा कि झील में डूबे युवकों के शव बरामद हो गए हैं। इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव दे दिए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गठबंंधन से पैर पीछे खींच कर पंजाब में शिअद और भाजपा दोनों ने एक अवसर गवां दिया

गठबंंधन से पैर पीछे खींच कर पंजाब में शिअद और भाजपा दोनों ने एक अवसर गवां दिया

नशामुक्ति के लिए पंजाब अरदास करेे लेकिन राजनेताओं और पुलिस के मक्कड़जाल को भी खत्म करे

नशामुक्ति के लिए पंजाब अरदास करेे लेकिन राजनेताओं और पुलिस के मक्कड़जाल को भी खत्म करे

Patiala murder क्या किसी निर्बल, असहाय और बीमार महिला की हत्या करना वीरता का कार्य है?

Patiala murder क्या किसी निर्बल, असहाय और बीमार महिला की हत्या करना वीरता का कार्य है?

क्या मुझे गिरफ्तार करने से देश की समस्याएं दूर हो जाएंगी, सबको रोजगार और शिक्षा मिल जाएगी : अरविंद केजरीवाल

क्या मुझे गिरफ्तार करने से देश की समस्याएं दूर हो जाएंगी, सबको रोजगार और शिक्षा मिल जाएगी : अरविंद केजरीवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव में 521 उम्मीदवार ऐसे, जिनके खातों में हैं करोड़ों

पंजाब विधानसभा चुनाव में 521 उम्मीदवार ऐसे, जिनके खातों में हैं करोड़ों

पंजाब में रेत खनन में कार्रवाई के लिए ईडी को यही समय क्यों मिला?

पंजाब में रेत खनन में कार्रवाई के लिए ईडी को यही समय क्यों मिला?

पंजाब में राजनीतिक दलों के लिए सीएम फेस घोषित करना बना टेढ़ी खीर

पंजाब में राजनीतिक दलों के लिए सीएम फेस घोषित करना बना टेढ़ी खीर

कौन रच रहा है पंजाब को फिर से अस्थिर करने की साजिश?

कौन रच रहा है पंजाब को फिर से अस्थिर करने की साजिश?

केजरीवाल का फिर कटाक्ष, चन्नी ऐसे पहले सीएम जोकि बाथरूम में भी लोगों से मिल रहे

केजरीवाल का फिर कटाक्ष, चन्नी ऐसे पहले सीएम जोकि बाथरूम में भी लोगों से मिल रहे

मनोहर लाल और कैप्टन अमरिंदर की इस मुलाकात का राज क्या है?

मनोहर लाल और कैप्टन अमरिंदर की इस मुलाकात का राज क्या है?