BREAKING
• punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं • नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी • क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं • राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे • 'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश • young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

पंजाब

क्या मुझे गिरफ्तार करने से देश की समस्याएं दूर हो जाएंगी, सबको रोजगार और शिक्षा मिल जाएगी : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई के समन पर जांच में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री

16 अप्रैल, 2023 01:11 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। फाइल फोटो

delhi cm Arvind kejriwal excise policy case cbi investigation : नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाले में रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय जांच में शामिल होने पहुंचे। इससे पहले केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेता चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद भाजपा ने मुझे गिरफ्तार करने का आदेश भी दे दिया है। लेकिन क्या मुझे गिरफ्तार करने से देश की समस्याएं दूर हो जाएंगी, सबको रोजगार और शिक्षा मिल जाएगी? ऐसा कुछ नहीं होगा। हालांकि इनके अहंकार की संतुष्टि जरूर हो जाएगी। सीएम ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से सीबीआई के सारे सवालों का जवाब दूंगा। जब मैंने कुछ किया ही नहीं है तो छिपाना क्या।

जो सवाल पूछेंगे मैं उनका जवाब दूंगा 

रविवार को हो रही सीबीआई पूछताछ से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई ने समन देकर मुझे अपने दफ्तर बुलाया है। मैं सीबीआई दफ्तर जा रहा हूं, सीबीआई द्वारा जो भी सवाल किए जाएंगे, मैं उनके सही जवाब दूंगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट लहजे में कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि देश में स्कूल, अस्पताल बने और भारत दुनिया का नंबर वन देश बने। केजरीवाल ने सीबीआई पूछताछ में शामिल होने से पहले कहा कि आज उन्हीं सब राष्ट्र विरोधी ताकतों से मैं कहना चाहता हूं कि अब भारत रुकेगा नहीं। लोग अब बहुत बेचैन हो चुके हैं।

75 साल बाद दिल्ली में उम्मीद पैदा करने वाली सरकार आई 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल बाद दिल्ली में एक ऐसी सरकार आई है जिसने देश में एक उम्मीद पैदा की। पहली बार 75 साल बाद भारत की राजधानी में स्कूल अच्छे बनने लगे, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी, गरीबों को इलाज मिलने लगा, सड़कें ठीक होने लगी, 24 घंटे बिजली आने लगी, चौतरफा एकदम विकास होने लगा जो कि पूरे देश में 75 साल में कहीं किसी पार्टी की सरकार में लोगों ने देखा नहीं था।

दिल्ली में विकास हो सकता है तो देश में क्यों नहीं 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई पूछताछ के लिए जाते हुए कहा कि दिल्ली की तरक्की को देखकर पूरे देश में एक उम्मीद जागी कि अगर दिल्ली में विकास हो सकता है तो पूरे भारत में विकास हो सकता है। पूरे देश के अंदर एक उम्मीद जागी कि भारत दुनिया का नंबर 1 देश बन सकता है। उन्होंने कहा कि लेकिन देश में कुछ राष्ट्र विरोधी ताकते हैं जो नहीं चाहते कि भारत की तरक्की हो। 75 साल तक इन्हीं ताकतों ने भारत को पीछे रखा। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि देश में स्कूल बने गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि तुम, हम भारतवासियों को जितना मर्जी परेशान कर लो लेकिन भारत रुकने वाला नहीं है। सीबीआई पूछताछ के लिए जाने से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तुम्हारी इन गीदड़ भभकियों से देश डरने वाला नहीं है, भारत तो अब आगे बढ़ेगा।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गठबंंधन से पैर पीछे खींच कर पंजाब में शिअद और भाजपा दोनों ने एक अवसर गवां दिया

गठबंंधन से पैर पीछे खींच कर पंजाब में शिअद और भाजपा दोनों ने एक अवसर गवां दिया

नशामुक्ति के लिए पंजाब अरदास करेे लेकिन राजनेताओं और पुलिस के मक्कड़जाल को भी खत्म करे

नशामुक्ति के लिए पंजाब अरदास करेे लेकिन राजनेताओं और पुलिस के मक्कड़जाल को भी खत्म करे

Patiala murder क्या किसी निर्बल, असहाय और बीमार महिला की हत्या करना वीरता का कार्य है?

Patiala murder क्या किसी निर्बल, असहाय और बीमार महिला की हत्या करना वीरता का कार्य है?

गोबिंद सागर झील में डूब कर पंजाब के 7 युवकों की मौत, दो थे सगे भाई

गोबिंद सागर झील में डूब कर पंजाब के 7 युवकों की मौत, दो थे सगे भाई

पंजाब विधानसभा चुनाव में 521 उम्मीदवार ऐसे, जिनके खातों में हैं करोड़ों

पंजाब विधानसभा चुनाव में 521 उम्मीदवार ऐसे, जिनके खातों में हैं करोड़ों

पंजाब में रेत खनन में कार्रवाई के लिए ईडी को यही समय क्यों मिला?

पंजाब में रेत खनन में कार्रवाई के लिए ईडी को यही समय क्यों मिला?

पंजाब में राजनीतिक दलों के लिए सीएम फेस घोषित करना बना टेढ़ी खीर

पंजाब में राजनीतिक दलों के लिए सीएम फेस घोषित करना बना टेढ़ी खीर

कौन रच रहा है पंजाब को फिर से अस्थिर करने की साजिश?

कौन रच रहा है पंजाब को फिर से अस्थिर करने की साजिश?

केजरीवाल का फिर कटाक्ष, चन्नी ऐसे पहले सीएम जोकि बाथरूम में भी लोगों से मिल रहे

केजरीवाल का फिर कटाक्ष, चन्नी ऐसे पहले सीएम जोकि बाथरूम में भी लोगों से मिल रहे

मनोहर लाल और कैप्टन अमरिंदर की इस मुलाकात का राज क्या है?

मनोहर लाल और कैप्टन अमरिंदर की इस मुलाकात का राज क्या है?