BREAKING
• punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं • नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी • क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं • राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे • 'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश • young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

राष्ट्रीय

केरल दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की धमकी, भाजपा मुख्यालय को मिला पत्र

24 अप्रैल को कोच्चि में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

22 अप्रैल, 2023 12:34 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

threat to pm modi kerala visit : तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को केरल के कोच्चि में रोड शो करेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम युवाओं की एक सभा को संबोधित करने का भी है। इस बीच राज्य पुलिस को एक पत्र सौंपा गया है, जिसमें दौरे के वक्त प्रधानमंत्री की जान को खतरा बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार भाजपा मुख्यालय में 17 अप्रैल को इस संबंध में एक पत्र भेजा गया था, जिसे पार्टी ने केरल पुलिस को सौंप दिया है।

सूत्रों के मुताबिक पत्र को भेजने वाले का नाम एनार्कुलम निवासी जोसेफ जॉनी है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है, हालांकि उसकी ओर से ऐसा कोई पत्र भेजने से इनकार किया गया है। बताया गया है कि यह पत्र भाजपा केरल अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने पुलिस को सौंपा है। इस पत्र के बाद केरल पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध जहां कड़े करने की कवायद शुरू की है, वहीं इस पत्र के संबंध में भी जांच की जा रही है कि इसका सच क्या है।

सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को कोच्चि में ही ठहरेंगे और अगली सुबह यानी 25 अप्रैल को यहां वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे सेंट्रल स्टेडियम जाएंगे और कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे और यहां से वे गुजरात के लिए रवाना होंगे।

केरल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्रन ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि केरल पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की ओर से प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों को लेकर 49 पेज की रिपोर्ट लीक हो गई है। जोकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक जाहिर करती है। बताया गया है कि रिपोर्ट में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किए जाने वाले सभी उपायों और शीर्ष पुलिस अधिकारियों की भूमिका का विवरण है और अब रिपोर्ट लीक होने के साथ एक नई योजना तैयार की जा रही है।

केरल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि हमारी ओर से पुलिस को धमकी भरा पत्र सौंपा गया है। जिसमें प्रधानमंत्री के दौरे के वक्त किसी वारदात की चेतावनी दी गई है। इस बीच एक अन्य रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला दावा किया गया है कि राज्य में आतंकवादी और देश विरोधी ताकतों की मौजूदगी है, जोकि किसी वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। इस रिपोर्ट के बाद राज्य में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं

punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं

नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी

नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी

क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं

क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं

राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे

राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे

'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश

'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश

young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

परिवर्तन के 12 वर्ष : प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ब्योरा, बीते 12 वर्षों में देश ने वि​भिन्न क्षेत्रों में कितनी की है प्रगति   

परिवर्तन के 12 वर्ष : प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ब्योरा, बीते 12 वर्षों में देश ने वि​भिन्न क्षेत्रों में कितनी की है प्रगति  

'रक्षा शक्ति' विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी : PM नरेंद्र मोदी

'रक्षा शक्ति' विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी : PM नरेंद्र मोदी

पाकिस्तान के रक्षा बजट पर अमेरिकी रिपोर्ट में उठे सवालों का जवाब जनता को ही मांगना चा​हिए

पाकिस्तान के रक्षा बजट पर अमेरिकी रिपोर्ट में उठे सवालों का जवाब जनता को ही मांगना चा​हिए

कांग्रेस को इस समय खुद को 'पीजीआई' पहुंचने से रोकने की जरूरत है, 'घर' पर ही चिकित्सा कर ले गनीमत होगी

कांग्रेस को इस समय खुद को 'पीजीआई' पहुंचने से रोकने की जरूरत है, 'घर' पर ही चिकित्सा कर ले गनीमत होगी