BREAKING
• punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं • नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी • क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं • राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे • 'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश • young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

राष्ट्रीय

लोकप्रिय और 'इम्पोर्ट' किए चेहरों के बूते 400 पार सीटों का लक्ष्य हासिल कर पाएगी भाजपा

भाजपा ने अपने काडर नेताओं की उपेक्षा करके ऐसे चेहरों को उम्मीदवार बनाया है, जोकि या तो कुछ मिनट पहले ही पार्टी में आए या फिर जिनकी लोकप्रियता उसे लुभा गई

26 मार्च, 2024 10:20 AM
मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अभिनेता अरुण गोविल।

Bjp candidates list :  चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर उतरी भाजपा के लिए अपना मिशन हासिल करना कितना आवश्यक है, इसका उदाहरण इससे मिलता है कि पार्टी ने अपने पुराने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करके लोकप्रिय चेहरों और दूसरे दलों के जीतने में सक्षम नेताओं को टिकट दे दी है। व्यवहारिक रूप से पार्टी की यह रणनीति समझी जा सकती है, लेकिन पार्टी के वे नेता एवं पदाधिकारी खुद को बेहद उपेक्षित पा रहे हैं, जोकि बरसों से संगठन के कार्य से जुड़े हैं और अब अगर उनकी सेवा का प्रतिफल मिलने का समय आया तो कोई बाहर से आकर उस फल को प्राप्त कर ले गया।

 

होली के रंगों से भी रंगीन हुई पांचवीं सूची

भाजपा ने अपनी पांचवीं सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम पर होली से पहले ऐलान किया था। निश्चित रूप से यह सूची होली के रंगों को और रंगीन कर गई। क्योंकि हिमाचल प्रदेश में मंडी सीट से पार्टी ने अभिनेत्री कंगना रणौत को टिकट दिया है, इसी प्रकार मेरठ से दूरदर्शन पर आने वाले रामायण धारावाहिक में भगवान राम का पात्र निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट दे दिया। फिल्मी सितारों को टिकट देने का प्रचलन बहुत पुराना है, एक समय कांग्रेस ने इसकी शुरुआत की थी, लेकिन अब भाजपा ने भी सितारों की लोकप्रियता को भुनाने के लिए उन्हें बहुतायत में चुनावी मैदान में उतारना शुरू कर दिया है।

 

हरियाणा में भी कई नाम चौंका रहे

भाजपा के पांचवीं सूची में घोषित उम्मीदवारों में हरियाणा में जिन नामों का ऐलान किया गया है, वे भी चौंकाते हैं। पार्टी ने कुरुक्षेत्र सीट पर ऐसे चेहरे को उतारा है, जोकि कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं और एक घोटाले में भी उनका नाम सामने आ चुका है। हालांकि इसके बावजूद उनकी छवि एक लोकप्रिय चेहरे के रूप में समाजसेवी राजनेता की है। नवीन जिंदल वैश्य समाज से हैं और भाजपा को कुरुक्षेत्र सीट पर किसी ऐसे ही चेहरे की जरूरत थी। आम आदमी पार्टी इस सीट से अपने प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को उतार चुकी है। वहीं कांग्रेस की ओर से अभी किसी भी नाम का ऐलान नहीं किया गया है। यही स्थिति इनेलो और जजपा की है।

 

नवीन जिंदल और रणजीत चौटाला को मिला टिकट

बेशक, पार्टी ने नवीन जिंदल जैसे व्यस्त उद्योगपति को अपना सदस्य बनाकर और उन्हें टिकट देकर बड़ा मोर्चो मार लिया है, लेकिन प्रश्न वही रह जाता है कि क्या पार्टी के पास पहले से पंक्तिबद्ध होकर खड़े अपने नेताओं में से कोई चेहरा नहीं मिला, जो उसे बाहर से किसी को इम्पोर्ट करना पड़ा। ऐसी ही स्थिति हिसार लोकसभा सीट की भी है। यही हाल सिरसा लोकसभा सीट का भी है। हिसार से पार्टी ने रणजीत चौटाला को अपना उम्मीदवार बनाया है। रणजीत चौटाला भी एक समय कांग्रेसी थे लेकिन पार्टी से टिकट न मिलने पर वे बाहर आ गए और निर्दलीय चुनाव लड़ा। भाजपा सरकार को समर्थन दिया तो सरकार ने उन्हें बिजली एवं जेल जैसे अहम विभाग सौंपे। रणजीत चौटाला बीते लंबे समय से भाजपा के प्रति अपने रूझान को प्रदर्शित करने में कोई परहेज नहीं कर रहे थे। साफ छवि के रणजीत चौटाला अपने भाई एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला परिवार से खुद को अलग रखे हुए हैं। अब भाजपा मेंं शामिल होने और टिकट मिलने के बाद उनकी जीत के समीकरण प्रबल हो गए हैं, लेकिन यहां भी वही सवाल बाकी है कि इस सीट के उन भाजपा नेताओं का क्या होगा, जोकि टिकट के इंतजार में बीते पांच साल से बैठे हैं। भाजपा ने सिरसा सीट पर भी यही रणनीति अंजाम दी है। उसने अशोक तंवर को अपना उम्मीदवार बनाया है, जोकि एक समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। तंवर के लिए पार्टी ने इस सीट पर भी अपने पुराने चेहरों को तवज्जो नहीं दी।

 

रोहतक सीट पर फिर अरविंद शर्मा को टिकट

हालांकि पार्टी ने रोहतक जैसी हॉट सीट पर फिर से अपने निवर्तमान सांसद अरविंद शर्मा को टिकट देकर चौंकाया है। यह तब है, जब इस सीट पर सत्ता विरोधी लहर की सरसराहट देखी जा रही है। कांग्रेस ने भी इस सीट से अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। माना जा रहा है कि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को यहां से टिकट दिया जाएगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांटे का मुकाबला हुआ था और इसमें बहुत कम अंतर से भाजपा ने यह सीट जीत ली थी। बीते पांच साल के दौरान सांसद अरविंद शर्मा और तत्कालीन सीएम मनोहर लाल के बीच अनबन रही, लेकिन फिर भी अरविंद शर्मा को ही इस सीट के लिए उपयुक्त माना गया। क्या पार्टी को इस सीट पर मिलने वाले परिणाम की पहले से आशंका है। हालांकि पार्टी ने सोनीपत सीट पर इस बार विधायक मोहन लाल

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं

punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं

नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी

नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी

क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं

क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं

राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे

राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे

'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश

'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश

young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

परिवर्तन के 12 वर्ष : प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ब्योरा, बीते 12 वर्षों में देश ने वि​भिन्न क्षेत्रों में कितनी की है प्रगति   

परिवर्तन के 12 वर्ष : प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ब्योरा, बीते 12 वर्षों में देश ने वि​भिन्न क्षेत्रों में कितनी की है प्रगति  

'रक्षा शक्ति' विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी : PM नरेंद्र मोदी

'रक्षा शक्ति' विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी : PM नरेंद्र मोदी

पाकिस्तान के रक्षा बजट पर अमेरिकी रिपोर्ट में उठे सवालों का जवाब जनता को ही मांगना चा​हिए

पाकिस्तान के रक्षा बजट पर अमेरिकी रिपोर्ट में उठे सवालों का जवाब जनता को ही मांगना चा​हिए

कांग्रेस को इस समय खुद को 'पीजीआई' पहुंचने से रोकने की जरूरत है, 'घर' पर ही चिकित्सा कर ले गनीमत होगी

कांग्रेस को इस समय खुद को 'पीजीआई' पहुंचने से रोकने की जरूरत है, 'घर' पर ही चिकित्सा कर ले गनीमत होगी