BREAKING
• punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं • नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी • क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं • राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे • 'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश • young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

मनोरंजन

पोर्न फिल्म मामले में कुंद्रा को जमानत मिली तो शिल्पा हुई दार्शनिक

22 सितंबर, 2021 01:32 AM
राज कुंद्रा एवं शिल्पा शेट्‌टी। फोटो सोशल मीडिया

इसहफ्ते न्यूज /मुंबई/एजेंसी

पोर्न फिल्म बनाने के मामले में आरोपी राज कुंद्रा को जमानत मिली तो उनकी अभिनेत्री पत्नी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के मन में दार्शनिक ख्याल भी उमड़ आए। आमतौर पर एक सामान्य व्यक्ति ऐसे अपराध में फंस जाए तो समाज उसका जीना हराम कर देता है, लेकिन कुंद्रा मामले में उनकी गिरफ्तारी और अब जमानत पर रिहा होने को एक बड़े कारनामे के तौर पर दर्शाया जा रहा है।


अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक प्रेरणादायी संदेश लिखकर खुशी का इजहार किया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस के इस कथन को उद्धृत किया ‘‘हमारी सबसे बड़ी जीत कभी न गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिर कर उठने में है।’’ अपनी तस्वीर साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘‘जीवन में ऐसे क्षण आते हैं जो आपको एक तरह से गिरा देते हैं। ऐसे समय में, वास्तव में मेरा मानना है कि यदि आप सात बार गिरते हैं, तो खुद को इतना मजबूत बनाएं कि आप आठ बार फिर से उठ खड़े हों।’’

 

शिल्पा (46) ने कहा कि मुश्किल समय में वापसी करने के लिए बहुत साहस, धैर्य, इच्छा-शक्ति और शक्ति की जरूरत होती है। उन्होंने लिखा ‘‘लेकिन, वापसी करने के ये गुण आपको जीवन नामक इस यात्रा में और अधिक लचीला और मजबूत ही बनाएंगे। हर बार जब आप फिर उठ खड़े होंगे, तो आप असंभव को भी संभव बनाने के लिए नए दृढ़ संकल्प और प्रेरणा के साथ वापस आएंगे।’’ मालूम हो, शिल्पा के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा को मंगलवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। राज कुंद्रा को मुख्य महानगर दंडाधिकारी एस बी भाजीपाले ने सोमवार को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी।

Have something to say? Post your comment