BREAKING
• punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं • नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी • क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं • राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे • 'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश • young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

मनोरंजन

सोनू सूद ने अपनी बेहिसाब आय को फर्जी कंपनियों के लिए रूट किया : आयकर विभाग

18 सितंबर, 2021 06:51 PM
आयकर विभाग ने अभिनेता के 28 ठिकानों पर कार्रवाई की है file photo


इसहफ्ते न्यूज /नई दिल्ली

सर्च के दौरान आयकर विभाग की टीम को 1 करोड़ 8 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं, जबकि 11 लॉकर्स के बारे में भी पता चला है।

आयकर विभाग की टीम ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के प्रतिष्ठानों पर लगातार चौथे दिन छापेमारी जारी रखी। आयकर विभाग ने अभिनेता के 28 ठिकानों पर कार्रवाई की है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार विभागीय सूत्रों ने दावा किया है कि टैक्स की बड़ी हेराफेरी के पुख्ता सबूत मिले हैं। खबर है कि आयकर विभाग की टीम ने मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली और गुरुग्राम में एक साथ रेड डाली है। आयकर विभाग के मुताबिक, टीम को जांच के दौरान करीब 20 करोड़ की टैक्स चोरी का पता चला है। सर्च के दौरान आयकर विभाग की टीम को 1 करोड़ 8 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं, जबकि 11 लॉकर्स के बारे में भी पता चला है।

सूत्रों ने दावा किया है कि आयकर विभाग को इस छापेमारी में टैक्स की बड़ी हेराफेरी के पुख्ता सबूत मिले हैं. टैक्स की हेरफेरी सोनू सूद के पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी हुई है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक फिल्मों से मिली फीस में भी टैक्स की बड़ी गड़बड़ी देखी गई है. इन अनियमितताओं के बाद अब इनकम टैक्स विभाग सोनू सूद की चैरिटी फाउंडेशन के अकाउंट्स की भी जांच कर रही है. आयकर विभाग के मुताबिक एक्टर ने अपनी बेहिसाब आय को फर्जी कंपनियों के लिए रूट किया है. अब तक की जांच में टीम को 20 फर्जी एंट्री का पता चला है.

21 जुलाई 2020 से अब तक एक्टर द्वारा बनाए गए चैरिटी फॉउंडेशन ने करीब 18.94 करोड़ रुपये दान के रूप में एकत्र किए, जिसमें से करीब 1.9 करोड़ रुपये कई राहत कार्यों में खर्च किए गए जबकि 17 करोड़ रुपए अब भी पड़े हुए हैं. जांच के दौरान ये भी पता चला है कि एफसीआरए (फेरा) का उलंघन करते हुए सोनू सूद की इस चैरिटी फाउंडेशन में 2.1 करो? रुपए जमा किए गए.

Have something to say? Post your comment