BREAKING
• punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं • नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी • क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं • राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे • 'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश • young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

पंजाब

केजरीवाल का फिर कटाक्ष, चन्नी ऐसे पहले सीएम जोकि बाथरूम में भी लोगों से मिल रहे

आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा- चन्नी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वे चौबीस घंटे लोगों से मिलते रहते हैं। एनआरआई वाले बयान की भी केजरीवाल ने उड़ाई खिल्ली

16 दिसंबर, 2021 07:17 PM
केजरीवाल पंजाब में आक्रामक प्रचार करते नजर आ रहे हैं, हफ्ते में वे दो दिन दिल्ली तो चार दिन पंजाब में दौरे कर रहे हैं। फोटो वेबमीडिया

नई दिल्ली. एजेंसी/वेबमीडिया 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी पर एकबार फिर तीखा कटाक्ष किया है। जालंधर में तिरंगा यात्रा निकाल कर आप की ताकत का अहसास कराने वाले केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि चन्नी दुनिया के इतिहास में ऐसे पहले सीएम होंगे, जो बाथरूम में भी लोगों मिलते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं टीवी में चन्नी साहब का इंटरव्यू सुन रहा था, इंटरव्यू में कहते हैं कि मैं 24 घंटे जनता से मिलता रहता हूं। मेरे ड्राइंग रूम, बरामदे में लोग बैठे रहते हैं, बाथरूम में जाता हूं वहां मेरे साथ लोग आते हैं और मैं वहां भी लोगों से मिलता रहता हूं।'

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के इतिहास में ऐसा पहला सीएम होगा जो बाथरूम में भी लोगों से मिलता रहता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'सीएम चन्नी कहते हैं मैं तो 24 घंटे लोगों से मिलता रहता हूं। मैं तो 24 घंटे लोगों से मिलता रहता हूं। मैं ड्राइंग रूम में जाता हूं तो वहां लोग मिलते हैं। बरामदे में भी लोग बैठे रहते हैं और बाथरूम में जाता हूं तो वहां भी लोग मेरे साथ आते हैं और वहां भी लोगों से मिलता रहता हूं। यही नहीं टीवी वाले ने उनसे पूछा कि एनआरआई का क्या हाल है तो उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी स्थिति है। मैं तो खुद ही एनआरआई हूं। पहले गांव में रहता था और अब मैं शहर आ गया हूं। इसलिए पिंड वाले मुझे एनआरआई कहते हैं।'

इससे पहले भी दिल्ली के सीएम कई बार चन्नी पर तंज कस चुके हैं। अपने पिछले दौरे में उन्होंने चन्नी पर तंज कसते हुए कहा था कि पंजाब में एक नकली अरविंद केजरीवाल घूम रहा है। मैं जो भी ऐलान यहां करके जाता हूं, उसके बाद भी वह भी उसी की नकल करके घोषणा कर देता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि लेकिन असली तो मैं ही हूं। फ्री बिजली समेत कई अन्य सुविधाओं के ऐलान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर नकल करने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल काफी वक्त दे रहे हैं और माना जा रहा है कि इस बार वह कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गठबंंधन से पैर पीछे खींच कर पंजाब में शिअद और भाजपा दोनों ने एक अवसर गवां दिया

गठबंंधन से पैर पीछे खींच कर पंजाब में शिअद और भाजपा दोनों ने एक अवसर गवां दिया

नशामुक्ति के लिए पंजाब अरदास करेे लेकिन राजनेताओं और पुलिस के मक्कड़जाल को भी खत्म करे

नशामुक्ति के लिए पंजाब अरदास करेे लेकिन राजनेताओं और पुलिस के मक्कड़जाल को भी खत्म करे

Patiala murder क्या किसी निर्बल, असहाय और बीमार महिला की हत्या करना वीरता का कार्य है?

Patiala murder क्या किसी निर्बल, असहाय और बीमार महिला की हत्या करना वीरता का कार्य है?

क्या मुझे गिरफ्तार करने से देश की समस्याएं दूर हो जाएंगी, सबको रोजगार और शिक्षा मिल जाएगी : अरविंद केजरीवाल

क्या मुझे गिरफ्तार करने से देश की समस्याएं दूर हो जाएंगी, सबको रोजगार और शिक्षा मिल जाएगी : अरविंद केजरीवाल

गोबिंद सागर झील में डूब कर पंजाब के 7 युवकों की मौत, दो थे सगे भाई

गोबिंद सागर झील में डूब कर पंजाब के 7 युवकों की मौत, दो थे सगे भाई

पंजाब विधानसभा चुनाव में 521 उम्मीदवार ऐसे, जिनके खातों में हैं करोड़ों

पंजाब विधानसभा चुनाव में 521 उम्मीदवार ऐसे, जिनके खातों में हैं करोड़ों

पंजाब में रेत खनन में कार्रवाई के लिए ईडी को यही समय क्यों मिला?

पंजाब में रेत खनन में कार्रवाई के लिए ईडी को यही समय क्यों मिला?

पंजाब में राजनीतिक दलों के लिए सीएम फेस घोषित करना बना टेढ़ी खीर

पंजाब में राजनीतिक दलों के लिए सीएम फेस घोषित करना बना टेढ़ी खीर

कौन रच रहा है पंजाब को फिर से अस्थिर करने की साजिश?

कौन रच रहा है पंजाब को फिर से अस्थिर करने की साजिश?

मनोहर लाल और कैप्टन अमरिंदर की इस मुलाकात का राज क्या है?

मनोहर लाल और कैप्टन अमरिंदर की इस मुलाकात का राज क्या है?