सेहत

कोरोना धीमे ही सही लेकिन फिर दे रहा दस्तक, बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

28 अगस्त, 2021 11:48 AM
pixabay

इसहफ्ते न्यूज. चंडीगढ़ /नई दिल्ली (एजेंसी)

दूसरी लहर में भारी जनहानि झेल चुका देश क्या तीसरी लहर के लिए तैयार है। यह इसलिए पूछा जा रहा है, क्योंकि आजकल कोरोना प्रोटोकॉल बीते जमाने की बात हो गई लगती है। न मास्क पहने जा रहे हैं और न ही उचित दूरी कोई मतलब रख रही है। चंडीगढ़ में छह नए पॉजिटिव आने के बाद यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है। शहर में बीते 24 घंटों के दौरान 2747 लोगों का टेस्ट किया गया है। देश के दूसरे राज्यों में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। पंजाब में बीते 24 घंटों के अंदर 50 नए संक्रमित सामने आए हैं, हालांकि राज्य के छह जिलों में कोई भी नया केस नहीं मिला है।

एक दिन में 47 हजार नए केस
वास्तव में कोरोना धीमे ही सही लेकिन फिर से दस्तक दे रहा है और जनता लापरवाही बरत रही है। केरल की वजह से भारत का कोरोना ग्राफ अब फिर डराने लगा है। देश में शनिवार को कोरोना वायरस के करीब 47 हजार नए केस आए और बीते 24 घंटे में 509 लोगों की मौतें हुई हैं। महज केरल में शुक्रवार को 32801 नए केस मिले और 179 लोगों की जानें चली गईं। हालांकि यह राहत की बात है कि देश में कोरोना टीकाकरण की गति लगातार तेज होती गई है और शुक्रवार को एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगने का रिकॉर्ड बना।

एक दिन में 509 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 46,759 नए केस मिले और 509 लोगों की मौत हुई। इस दौरान कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मिले मरीजों से काफी कम है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 31,374 लोग ठीक हुए। इस तरह से भारत में अब तक 3,26,49,947 कोरोना के केस मिल चुके हैं, जिनमें एक्टिव केसों की संख्या 3,59,775 है।

कब कितने लाख मामले

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

4 लाख 37 हजार से ज्यादा मौतें

रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढक़र 4,37,370 हो गई है और इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,18,52,802 है। शनिवार की तुलना में शुक्रवार को काफी कम कोरोना केस आए थे और मृतकों की संख्या भी कम थी। फिलहाल, भारत में 62,29,89,134 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और बीते 24 घंटे में 1,03,35,290 टीके लगे हैं।

4 लाख 37 हजार से ज्यादा मौतें

रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढक़र 4,37,370 हो गई है और इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,18,52,802 है। शनिवार की तुलना में शुक्रवार को काफी कम कोरोना केस आए थे और मृतकों की संख्या भी कम थी। फिलहाल, भारत में 62,29,89,134 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और बीते 24 घंटे में 1,03,35,290 टीके लगे हैं।

 

Have something to say? Post your comment