BREAKING
• punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं • नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी • क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं • राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे • 'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश • young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

सेहत

राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ा

गुरुवार दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना का ओमीक्रोन वैरिएंट देश के 11 राज्यों में दस्तक दे चुका है और अब तक कुल 77 केस सामने आ चुके हैं

16 दिसंबर, 2021 06:22 PM
देश में ओमिक्रोन के मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है, यह तब है जब विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका को सही बताने लगे हैं। pixabay

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी में ओमीक्रोन केस की कुल संख्या 10 हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि इनमें से एक मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है और 9 अब भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं।


राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ रहा है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट के चार मरीज और मिले हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में ओमीक्रोन केस की कुल संख्या 10 हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि इनमें से एक मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है और 9 अब भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। जैन ने चिंता जताई है कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने वाले कई अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड पॉजिटिव निकल रहे हैं।

 

वेबमीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। संदेह के आधार पर 40 लोगों को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 38 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जैन ने मंगलवार को कहा था कि ‘ओमीक्रोन’ के मामले अभी सामुदायिक स्तर पर नहीं फैले हैं और स्थिति अभी नियंत्रण में है। ‘ओमीक्रोन’ के सभी मरीजों की हालत भी स्थिर है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित पाए गए पहले व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। तंजानिया से दो दिसंबर को दिल्ली लौटे 37 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित पाए गए थे, जबकि उनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका था।

 

गुरुवार दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना का ओमीक्रोन वैरिएंट देश के 11 राज्यों में दस्तक दे चुका है और अब तक कुल 77 केस सामने आ चुके हैं।

 

इससे पहले तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला बुधवार को सामने आया था। महाराष्ट्र में भी चार और लोगों में इसकी पुष्टि हुई थी। महाराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 32 मामले जबकि राजस्थान में 17 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा ओमीक्रोन के मामलों की पुष्टि जिन राज्यों में हुई है उनमें कर्नाटक (3), गुजरात (4), केरल (5), तेलंगाना (3), पश्चिम बंगाल (1), आंध्र प्रदेश (1), दिल्ली (10) तथा चंडीगढ़ (1) शामिल है। इसके साथ ही देश में ओमीक्रोन के स्वरूप से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में देश में 7,974 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 343 मरीजों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,76,478 हो गई है।

Have something to say? Post your comment