BREAKING
• punjab university छात्र संघ चुनाव में लगातार दूसरी बार ABVP की जीत के मायने चकित करते हैं • नेता विपक्ष राहुल गांधी को क्या दलित होने की पीड़ा का पता है? क्या दलितों पर राजनीति कभी बंद होगी • क्या सच में मनुस्मृति एक पिंजड़ा है, जिसे तोड़ने का आह्वान राहुल गांधी कर रहे हैं • राजस्थान सरकार के ​शिक्षा मंत्री बताएंगे कि ग्रामीणों ने बचा क्या लिया - टीन की छत के नीचे चल रहे एक तबेले वाले स्कूल को, क्या ऐसे स्कूलों से ही हम वि​कसित बनेंगे • 'आ​खिर माहौल को सुधारने' के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी पर ही क्यों अड़ा है बांग्लादेश • young india : देश की युवा शक्ति को अपनी ताकत का हो चुका अहसास, 2 करोड़ से अ​धिक युवा मतदाता ही अब बनेंगे भाग्यविधाता

पंजाब

कैप्टन फिर रवाना हुए दिल्ली, इस बार मोदी से मुलाकात संभव

कैप्टन कांग्रेस नेताओं से दूरी बना चुके हैं और भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकातें नया गुल खिलने की उम्मीदें पैदा कर रही हैं

06 अक्टूबर, 2021 11:48 PM
कैप्टन अमरिंदर सिंह की भाजपा से नजदीकियां कांग्रेसजनों को परेशान कर रही हैं। फाइल फोटो

इसहफ्ते न्यूज / चंडीगढ़

आजकल पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर के हर मुवमेंट को बारीकी से देखा जा रहा है। कांग्रेसी उस कदम का इंतजार कर रहेे हैं, जिसकी आहट कैप्टन की ओर से पिछले हफ्ते दी गई थी। कैप्टन कांग्रेस के करीब डेढ़ से दो दर्जन से ज्यादा विधायकों के साथ संपर्क में हैं। यही कारण है कि पार्टी हाईकमान ने राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को चंडीगढ़ भेजा हुआ है। वे चार दिन से चंडीगढ़ में ही हैं।

पंजाब की सियासत में उतार-चढ़ाव जारी है, पिछले दिनों ही दिल्ली का दौरा करके कांग्रेस छोडऩे का ऐलान कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर दिल्ली चले गए हैं। बुधवार को वे एकाएक राजधानी के लिए रवाना हुए। ऐसी अटकलें हैं कि वे इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। कैप्टन कांग्रेस नेताओं से दूरी बना चुके हैं और भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकातें नया गुल खिलने की उम्मीदें पैदा कर रही हैं।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार दिल्ली गए हैं। वे पिछले दिनों अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिले थे। उस समय ऐसे क्यास लगाए जाने लगे थे कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इन खबरों का उन्होंने खुद खंडन किया था। यह भी खूब है कि मुख्यमंत्री रहते किसान आंदोलनकारियों का भरपूर समर्थन करने वाले कैप्टन आजकल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में योगी सरकार और विपक्षी दलों के बीच चल रहे संघर्ष में एक-एक नपा-तुला शब्द सामने ला रहे हैं। संभव है, अगर वे इस समय मुख्यमंत्री होते तो केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तोप तान चुके होते। खैर, राजनीतिक हवाओं को भांप कर चलना ही कुशल राजनीतिक की पहचान है। कैप्टन भाजपा में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं, लेकिन भाजपा से उनकी बढ़ती नजदीकी किसी नए घटनाक्रम का संकेत भी नजर आ रहा है। कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद उनके द्वारा अलग पार्टी या मोर्चा बनाने की चर्चाएं शुरू हो गई थी।

 

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार कैप्टन अमरिंदर के इस तरह अचानक दिल्ली जाने से पंजाब कांग्रेस में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि वह अपना अगला कदम क्या उठा सकते हैं। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने उनसे मुलाकात की। माना जा रहा है कि कैप्टन भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। क्योंकि, पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। हालांकि कैप्टन के दिल्ली दौरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे कांग्रेस छोड़ने जा रहे हैं। तभी से राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चा चल रही है। सबसे ज्यादा खौफ कांग्रेस में ही देखने को मिल रहा है, क्योंकि कैप्टन कांग्रेस के करीब डेढ़ से दो दर्जन से ज्यादा विधायकों के साथ संपर्क में हैं। यही कारण है कि पार्टी हाईकमान ने राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को चंडीगढ़ भेजा हुआ है। वह चार दिन से चंडीगढ़ में ही है।

 

हरीश चौधरी लगातार कांग्रेस के विधायकों के साथ संपर्क में हैं। आधिकारिक रूप से तो कहा जा रहा है कि हरीश चौधरी इसके साथ ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश प्रधान पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की दूरियों को मिटाने व पार्टी के लिए अगली रणनीति तय करने के लिए चंडीगढ़ में टिके हैं। लेकिन, पार्टी सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस को यह भी चिंता है कि कैप्टन अगला कदम क्या उठाने जा रहे हैं, ताकि वह पार्टी में टूट की कोशिशों को समय रहते हुए उसको विफल कर सकें।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गठबंंधन से पैर पीछे खींच कर पंजाब में शिअद और भाजपा दोनों ने एक अवसर गवां दिया

गठबंंधन से पैर पीछे खींच कर पंजाब में शिअद और भाजपा दोनों ने एक अवसर गवां दिया

नशामुक्ति के लिए पंजाब अरदास करेे लेकिन राजनेताओं और पुलिस के मक्कड़जाल को भी खत्म करे

नशामुक्ति के लिए पंजाब अरदास करेे लेकिन राजनेताओं और पुलिस के मक्कड़जाल को भी खत्म करे

Patiala murder क्या किसी निर्बल, असहाय और बीमार महिला की हत्या करना वीरता का कार्य है?

Patiala murder क्या किसी निर्बल, असहाय और बीमार महिला की हत्या करना वीरता का कार्य है?

क्या मुझे गिरफ्तार करने से देश की समस्याएं दूर हो जाएंगी, सबको रोजगार और शिक्षा मिल जाएगी : अरविंद केजरीवाल

क्या मुझे गिरफ्तार करने से देश की समस्याएं दूर हो जाएंगी, सबको रोजगार और शिक्षा मिल जाएगी : अरविंद केजरीवाल

गोबिंद सागर झील में डूब कर पंजाब के 7 युवकों की मौत, दो थे सगे भाई

गोबिंद सागर झील में डूब कर पंजाब के 7 युवकों की मौत, दो थे सगे भाई

पंजाब विधानसभा चुनाव में 521 उम्मीदवार ऐसे, जिनके खातों में हैं करोड़ों

पंजाब विधानसभा चुनाव में 521 उम्मीदवार ऐसे, जिनके खातों में हैं करोड़ों

पंजाब में रेत खनन में कार्रवाई के लिए ईडी को यही समय क्यों मिला?

पंजाब में रेत खनन में कार्रवाई के लिए ईडी को यही समय क्यों मिला?

पंजाब में राजनीतिक दलों के लिए सीएम फेस घोषित करना बना टेढ़ी खीर

पंजाब में राजनीतिक दलों के लिए सीएम फेस घोषित करना बना टेढ़ी खीर

कौन रच रहा है पंजाब को फिर से अस्थिर करने की साजिश?

कौन रच रहा है पंजाब को फिर से अस्थिर करने की साजिश?

केजरीवाल का फिर कटाक्ष, चन्नी ऐसे पहले सीएम जोकि बाथरूम में भी लोगों से मिल रहे

केजरीवाल का फिर कटाक्ष, चन्नी ऐसे पहले सीएम जोकि बाथरूम में भी लोगों से मिल रहे